---Advertisement---

गढ़वा: डीसी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत प्राप्त आवंटन एवं व्यय की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

On: March 21, 2025 3:35 PM
---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत प्राप्त आवंटन एवं व्यय से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं के साथ किया गया। विदित हो कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष की भांति वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी सरकार से विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं के संचालन के लिए आवंटन प्राप्त हुआ है। इस आवंटन के विरूद्ध राशि का आहरन कर व्यय भी किया जाना है। वित्तीय वर्ष की अवधि समाप्ति पर है। उक्त के आलोक में प्राप्त आवंटन की निकासी कर नियमानुकूल व्यय सुनिश्चित किया जाना है। फलस्वरूप बैठक के दौरान सभी विभागों से बारी-बारी कर योजना एवं गैर-योजना मदों समेत अन्य प्रयोजनों हेतु विभिन्न मदों/शीर्षों में प्राप्त आवंटन की स्थिति एवं उनका खर्च करने संबंधी अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व प्राप्त आवंटन की निकासी कर नियमानुकूल व्यय करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के उपस्थित संबंधित पदाधिकारी के बीच अलॉटमेंट की अद्यतन स्थिति से स्पष्ट कराने हेतु एक विशेष फॉर्मेट (प्रपत्र) का वितरण किया गया, जिसमें इस पूरे वित्तीय वर्ष में अब तक विभिन्न मदों एवं शीर्षों में प्राप्त आवंटन की विवरणी मद/शीर्ष वार मांगी गई। सरकार से विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन का अचूक रूप से वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व आवंटित राशि का आहरण कर नियमानुकूल व्यय करने हेतु सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now