---Advertisement---

झारखंड: सदन में सत्ता पक्ष के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का फोन स्पीकर ने किया जप्त

On: March 22, 2025 12:29 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो सत्ता पक्ष के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी पर उस वक्त भड़क गए जब वह सत्र के दौरान ही किसी से फोन पर बात करते नजर आ रहे थे।इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए विधानसभा कर्मियों को उनका फोन जब्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि बार बार निर्देश देने के बावजूद इसका पालन नहीं होता है।

बताया जा रहा है कि विधायक प्रदीप यादव सदन में किसी मुद्दे को उठा रहे थे। इसी दौरान सरकार के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी किसी से फोन पर बात कर रहे थे।जिस पर कांग्रेस विधायक दल के नेता ने उन्हें ऐसा करने से मना किया।उन्होंने कहा कि सदन के अंदर फोन के इस्तेमाल से बाधा उत्पन्न होती है। कृपया वह फोन पर बात न करें।

विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो विधायक प्रदीप यादव की बात को सुनकर उन्होंने कहा कि कितनी बार सदन के अंदर फोन के इस्तेमाल न करने के लिए कहा गया है।इसके बावजूद भी निर्देशों का पालन नहीं होता। उन्होंने कहा कि बार बार एक ही बात को दोहरना ठीक नहीं है। इसके बाद अध्यक्ष ने मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के फोन को जब्त करने के लिए कहा। उसके बाद विधानसभा के अंदर मौजूद कर्मी ने फोन को जब्त कर अध्यक्ष के आसन पर पहुंचा दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि