

रांची: भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने से स्तब्ध हूं। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 27, 2026





