---Advertisement---

सिमडेगा: हाथी का आतंक, तीन को कुचलकर मार डाला

On: March 29, 2025 5:52 AM
---Advertisement---

सिमडेगा : सिमडेगा जिले में हाथियों का आतंक जारी है। तीन अलग-अलग स्थान पर जंगली हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज जारी है।

वन अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब एक बजे महाबुआंग थाना क्षेत्र के बुरूइर्गी देबाटोली गांव में हाथी ने घर के अंदर सो रहे विकास ओहदार की जान ले ली। उसके बाद सुबह करीब छह बजे बानो थाना क्षेत्र के जामंग गांव में एक दूसरे हाथी ने महिला सिबिरया लुगुन को कुचलकर मार डाला। उस समय मृतक महिला जंगल में फूल इकट्ठा करने गई थी। बानो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है। आपको बता दें कि जंगली हाथियों ने तीन दिन के अंदर तीन लोगों की जान ली है, जिसके बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं।

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 10,000 रुपये प्रदान किए। अधिकारी ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुआवजे की शेष राशि परिजनों को प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार हाथियों के हमले में मौत होने पर 4 लाख रुपए का मुआवजा देती है। इन घटनाओं के साथ ही पिछले 2 दिनों में जिले में हाथियों ने कुल तीन लोगों को मार डाला है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now