---Advertisement---

मुठभेड़ में ढेर अनुज कनौजिया के A K 47 की तलाश में यूपी एसटीएफ और झारखंड ATS की जॉइंट रेड

On: April 3, 2025 1:42 PM
---Advertisement---

सरायकेला खरसावां: पिछले दिनों मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर यूपी पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड अनुज कनौजिया को यूपीएसटीएफ और झारखंड एटीएस की टीम ने जमशेदपुर के गोविंदपुर में एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया था और उसको संरक्षण देने के आरोप में पनाहगार शशि शेखर उर्फ चिंटू सिंह और राहुल सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में राहुल सिंह ने खुलासा किया था कि अनुज कनौजिया का AK-47 सरफुद्दीन के पास है। उसने टीम को यह भी बताया था कि अनुज कनौजिया के पास ऑटोमैटिक पिस्टल सहित कई हाइटेक हथियार हैं।

सूत्रों के मुताबिक अनुज कनौजिया के इन हथियारों की तलाश में यूपी एसटीएफ और झारखंड एटीएस की टीम ने सरायकेला खरसावां जिले में दबिश दी लेकिन फिलहाल कुछ सफलता नहीं मिली।

यह छापेमारी सरफुद्दीन नाम के शख्स के ठिकाने पर की गयी। ATS और STF की टीम एनकाउंटर में मारे गये अनुज कनौजिया के AK-47 को खोजने के लिए रेड कर रही है। सरफुद्दीन फरार चल रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

दर्दनाक: मेरठ दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह