---Advertisement---

जमशेदपुर: सैनिक की पिटाई मामले में DGP का ऐक्शन, पूरा थाना कर दिया सस्पेंड

On: April 5, 2025 6:08 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जुगसलाई पुलिस द्वारा सेना के जवान सूरज राय की पिटाई के बाद जेल भेजने के मामले में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जुगसलाई थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जोनल आईजी अखिलेश झा की जांच रिपोर्ट के बाद डीजीपी ने कार्रवाई करने का आदेश जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल को दिया था। जिसके बाद एसएसपी ने शुक्रवार को सभी को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड होने वालों में जुगसलाई थानेदार सचिन कुमार दास, एसआई दीपक कुमार महतो, एसआइ तापेश्वर बैठा, एसआई शैलेंद्र कुमार नायक, एसआई कुमार सुमित, एसआई मंटू कुमार, सिपाही शैलेश कुमार सिंह और शंकर कुमार (रिजर्व गार्ड) शामिल हैं।

इस मामले में आईजी ने जांच में जुगसलाई थानेदार से लेकर उक्त सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्मी के जवान के साथ मारपीट की गई‌ और इसकी जानकारी किसी भी वरीय अधिकारी को नहीं दी गई।

16 मार्च को जुगसलाई थाने में एक मामले में शिकायत करने गए सेना के जवान सूरज राय की पिटाई कर दी गई थी। उसके बाद जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में जब सेना की इकाई के साथ ही पूर्व सैनिकों ने विरोध किया तो आईजी के नेतृत्व में जांच टीम बनी। मामले की जांच के बाद आईजी ने अपनी रिपोर्ट डीजीपी को भेजी थी, जिसमें पुलिसवालों को दोषी पाया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद