

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में रामनवमी के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा सांप्रदायिक शहर में बिगाड़ने का प्रयास करने की खबर है। बताया जा रहा है कि नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर के पास लगा झंडा उखाड़ दिया गया और वहां प्रतिबंधित मांस फेंक दिया गया।मंदिर की घंटी और अन्य वस्तुओं के गायब होने की भी खबरें सामने आई हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।
इस बात की खबर मिलते ही लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने एन एच 18 को जाम कर दिया।
गौरतलब है कि इसी मंदिर में इससे पहले 17 फरवरी 2024 को भी प्लास्टिक में भरा आपत्तिजनक सामान पाया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उसकी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में पहले से ही असंतोष व्याप्त था, जो इस ताजा घटना के बाद उग्र रूप ले चुका है।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एनएच 18 जाम होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दे कि उसके पर्व धूमधाम से यहां रामनवमी का जुलूस कल निकला था।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 13, 2026







