---Advertisement---

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

On: September 5, 2023 2:15 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली मुरी आसपास क्षेत्रों में सोमवार को झमाझम हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली ‌वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी आ गई अभी तक उन्हें अपनी फसल सूखने की चिंता सता रही थी लेकिन बारिश ने मानो उनके लिए संजीवनी का काम किया हो। किसानों का कहना है कि इस बारिश से उन्हें काफी राहत मिली है। क्षेत्र में मामूली सी बारिश होने के चलते किसानों की फसलें सूख जा रही थी। फसलों के सूखने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। उन्हें डर सता रहा था कि खेती में ज्यादा पूंजी लगा दी मगर बरसात न होने से उनकी मेहनत बेकार जा सकती है। किसानों की इन चिताओं के बीच सोमवार को सुबह मौसम ने करवट बदली देखते ही देखते झमाझम बरसात शुरू हो गई और सुखे खेतों में पानी भर गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now