---Advertisement---

बिशुनपुरा: घर में लगी आग, नकदी सहित आवश्यक कागजात जलकर राख

On: April 10, 2025 11:48 AM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पतिहारी ग्राम निवासी अब्दुल रजाक अंसारी का घर जलकर खाक हो गया। घटना बीते 9 अप्रैल दिन बुधवार रात लगभग दस बजे की बताई जा रही है। रात को करीब दस बजे बगल के ही रहिसून बीबी घर से बाहर निकलने के दौरान देखी की घर मे आग लग गया है। आग को देखकर बगल के पक्का के मकान मे सो रहे अब्दुल रजाक अंसारी को बताया तब जाकर आनन फानन मे लोगों ने घर मे लगे आग को को बुझाने मे लग गए।

वहीं अब्दुल रजाक अंसारी ने बताया कि आग लगने से तीन बैग जिसमे कपड़ा और एक सूटकेश जिसमे बीस हजार रुपया कैश जलकर राख हो गया है। अब्दुल रजाक अंसारी और उनके परिजनों ने बताया की हमलोग कच्चा मकान से सटे नया पक्का के मकान मे सो रहे थे। रात करीब दस बजे बगल के ही रहिसून बीबी ने आकर बताया की आपके घर मे आग लग गया है। उसके बाद हमलोग आग बुझाने मे लग गए। आग की घटना को सुनकर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच कर आग बुझाने मे लग गए। परन्तु आग लगने से घर में रखे गेहूं, चावल, चना लगभग दस क्विंटल अनाज सहित नगद बीस हजार कैश सहित दो बैग मे रखे कपड़ा सहित मुख्य कागजात आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड जल कर खाक हो गया।

आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं इस विषय में बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कल रात पतिहारी पंचायत अंतर्गत घटित हुई आगजनी की घटना बेहद अफसोस जनक है। सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित व्यक्ति को हर संभव सहायता दी जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now