---Advertisement---

विस्थापित रैयत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आम सभा का हुआ आयोजन

On: April 11, 2025 2:32 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत गुरुवार के दिन दोपहर 1 बजे से विस्थापित रैयत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों ने मुरी गोला पथ चौड़ीकरण का निर्माण कर रही कंपनी के विरुद्ध चारलू बाजार टांड में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आम सभा की। आम सभा का संचालन मनोज भोकता के द्वारा किया गया। रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संवेदक के द्वारा बिना ग्राम सभा किए हुए सड़क चौड़ी करण किया जा रहा है जो की उचित नहीं है। ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण बात है। भारत आदिवासी पार्टी के प्रेम शाही मुंडा ने भी ग्रामीण की समस्याओं को सुना और संवेदक के कार्य प्रणाली पर टिप्पणी भी की। जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो ने ग्रामीणों को कहा कि संवेदक के द्वारा कोई भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है तथा सड़क पर किसी प्रकार का कार्य निर्माण को लेकर बोर्ड नहीं लगाया गया है जो कि नियम के विरुद्ध है। देवेंद्र महतो के द्वारा संवेदक के कर्मचारियों से कार्य को लेकर बहुत सारे प्रश्न किया गया परंतु कर्मचारियों द्वारा किसी प्रश्न का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पिछले 6 माह से लगभग 333 करोड रुपए का प्रोजेक्ट कार्य प्रगति पर है। रैयतों भूमि का सरकारी नियम अनुसार अधिग्रहण नहीं किया गया है। भूमि अधिग्रहण 2013 के धारा 11, धारा 19, धारा 21 समेत धारा 37 नहीं किया गया है। देवासली सरना स्थल लदमू का अतिक्रमण नियमानुसार स्थानीय दो समाचार पत्रों में गैजेट का प्रकाशन भी नहीं किया गया है। इस मौके पर उप प्रमुख आरती देवी, पिस्का पंचायत के मुखिया सोमरा माझी हाकेदाग पंचायत के मुखिया हरिपद मांझी माझी पंचायत समिति सदस्य अनिल मांझी, महावीर गुप्ता समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद