July 26, 2026

चौपारण में चावल लदा ट्रक 40 फीट गहरी खाई में गिरा

Picsart_25-04-12_16-09-59-762.jpg

हजारीबाग: चौपारण में बड़ा हादसा हुआ है। दनुआ घाटी में एक ट्रक 40 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चावल लदा हुआ था। गनीमत यह है कि चालक और उपचालक सुरक्षित हैं।

चौपारण थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक कैसे खाई में गिरा, इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ट्रक को खाई से निकालने के प्रयास जारी हैं। इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है, जो राहत की बात है।

ख़बर को शेयर करें।