---Advertisement---

जमशेदपुर:पूर्व भाजपाई जगजीत सिंह ने महिला से लिया था उधार,मांगने पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला किया बलात्कार!गिरफ्तार

On: April 13, 2025 8:39 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : सीतारामडेरा निवासी पूर्व भाजपाई जगजीत सिंह उर्फ सोनू पर गोलमुरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने तकरीबन वर्ष भर पहले ₹100000 उधार लेने और मांगने पर चेक देने की बात कह कर होटल में बुलाया और नाश्ता कोल्ड ड्रिंक मंगाई कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई और उसका बलात्कार किया। उसके बाद फरार हो गया। इस संदर्भ में महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गोलमुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। शनिवार को गोलमुरी पुलिस और सीतारामडेरा पुलिस जगजीत के आवास पहुंची। जहां पहले पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर उसे सरेंडर करने को कहा।सरेंडर नहीं करने पर पुलिस ने कुर्की करने की भी बात कही।इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

टुइलाडूंगरी की रहने वाली 46 वर्षीय पीड़ित विवाहित महिला ने आरोप लगाया था कि जगजीत सिंह सोनू ने उसकी अश्लील तस्वीर भी वायरल कर दी है।जगजीत सिंह सोनू ने उनको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि जगजीत सिंह सोनू अपने परिवार का कपड़ा सिलवाने उनके पास आया करता था। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन जगजीत सिंह सोनू ने कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है। इस पर पीड़ित महिला ने दो किस्तों में एक लाख रुपए जगजीत सिंह सोनू को दे दिया। बाद में पीड़ित महिला ने जब अपना रुपया मांगा तो जगजीत सिंह सोनू पहले तो आनाकानी करता रहा।बाद में उसने कहा कि भुइयांडीह शमशान घाट के पास एक होटल में आओ और अपना रुपया ले लो।पीड़ित महिला उस होटल में गई।वहां जगजीत सिंह सोनू ने रुपए के बजाय तीन चेक दिए। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक और नाश्ता मंगा कर खाने को कहा।नाश्ता करने के बाद जब महिला ने कोल्ड ड्रिंक पिया तो उसे चक्कर आने लगा और उसे नशा सा महसूस होने लगा। बेहोशी की हालत में जगजीत सिंह सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वहीं उसी अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि सोनू की गिरफ्तारी एक अखाड़े के पास से हुई और इस बात की भनक लगते ही भाजपा ने उसे पार्टी के पद से हटा दिया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now