---Advertisement---

लोकतंत्र को मजबूत करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सशक्त हथियार है आरटीआई:दिल बहादुर

On: April 13, 2025 9:55 AM
---Advertisement---

सूचना पाने का आम नागरिकों का मौलिक अधिकार है: कृतिवास मंडल

जमशेदपुर: पोटका प्रखंड अंतर्गत भाटीन पंचायत के झारीया ग्राम में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की ओर से ग्रामीणो के बीच जन जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता झारिया ग्राम के ग्राम प्रधान (मांझी बाबा) बिनोद हांसदा ने किया और संचालन श्री चंपाई सोरेन ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री दिल बहादुर ने कहा कि आरटीआई एक्ट ऐसा कानून है जो हर नागरिक को सूचना पाने का अधिकार देता है ताकि गांव से लेकर राष्ट्र तक हर नागरिक को सशक्त बनाता है एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाता है भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त हथियार का काम करता है।

उन्होंने मानव अधिकार के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उनके मौलिक अधिकार और कर्तव्य के बारे में बताया।

सूचना पाने का आम नागरिकों का मौलिक अधिकार है: कृतिवास मंडल

केन्द्रीय महासचिव श्री कृतिवास मंडल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना पाने का आम नागरिकों का मौलिक अधिकार है साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को अपने हक और अधिकार के लिए आरटीआई को इस्तेमाल करने कि विस्तृत जानकारी दी गई

भ्रष्टाचार के खिलाफ लडने के लिए हर नागरिको को आरटीआई का इस्तेमाल करने की जरूरत है ताकि भ्रष्टचार मुक्त गांव और राज्य बन सके।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष सदन ठाकुर कोल्हान प्रभारी विनय सिंह सचिव दिनेश कर्मकार ने भी सभा को संबोधित किया।

ये थे मौजूद

इस कार्यक्रम में बादल हांसदा कानतो बासके नाकू सोरेन दलपति मुर्मू खेलाराम मुर्मू करण मुर्मू पानों मुर्मू रानी बास्के महि मुर्मू कर्मी हांसदा लखिया मार्डी एवं इसके अलावे सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now