---Advertisement---

तीन मई को वकीलों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड मिलेगा: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

On: April 20, 2025 11:23 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत वैसे लोगों के मुंह पर तमाचा है जो राजनीतिक विरोध नीति सोच के प्रभाव में आकर मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की बुराई प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से करते हैं।

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही हेमंत सोरेन की सरकार ने अधिवक्ता कल्याण कोष में अपने हिस्से का अनुदान दे दिया और नए अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड देने की भी घोषणा की और इसके लिए फंड भी मुहैया करवाया।

तब हमारे वकील पेशे में शामिल वैसे अधिवक्ता भाई- बहनों को पसंद नहीं आया क्योंकि वह एक खास विचारधारा से प्रभावित पोषित हैं। उन वकीलों ने कहा था कि यह केवल चुनावी फंडा है। जमकर ऐसे वकीलों ने बार एसोसिएशन में सरकार के खिलाफ अभियान चलाया फिर भी हेमंत सोरेन सरकार बहुमत से बन गई।

हेमंत सरकार ने बीजेपी के चुनावी जुमला की तरह इसे नहीं लिया और इसे धरातल पर उतारा है और इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन बधाई के पात्र हैं।

हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के कार्यरत, सेवानिवृत, पदाधिकारियों एवं अन्य को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय ले रखा है और उसमें सरकार ने वकीलों को भी शामिल किया है।

झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति के अंतर्गत निबंध अधिवक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा और तीन मई को निंबंधित वकीलों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड प्रदान किया जाएगा।

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम होटवार रांची में साढ़े ग्यारह बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वकीलों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड अपने कर कमल से प्रदान करेंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

जमशेदपुर: बारीगोड़ा और गोविंदपुर वासियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ओवर ब्रिज,रेल जीएम ने सांसद को लिखा पत्र

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां बीजेपी में हुए शामिल, ‌आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता

पलामू: बहू की हत्या के बाद जंगल में जला दिया शव, पुलिस ने बरामद किए अवशेष; ससुरालवाले फरार

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में ट्विस्ट,3 की पहचान होने के बाद पुलिस मास्टरमाइंड के बेहद करीब