खासम ख़ासराष्ट्रिय

ईस्टर के मौके पर ही ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने कहा दुनिया को अलविदा,शोक की लहर

ख़बर को शेयर करें

एजेंसी:ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने ईस्टर के समय ही दुनिया को अलविदा कह दिया।इस दुखद समाचार के साथ, दुनियाभर के ईसाई समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।सोमवार को 88 वर्ष की उम्र उनका निधन हो गया।

बता दें कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। वैटिकन सिटी ने उनके निधन की पुष्टि की है, जो दुनियाभर के ईसाइयों के लिए एक बड़ा झटका है।

पोप फ्रांसिस पिछले कुछ समय से निमोनिया से पीड़ित थे। उन्हें फरवरी 2025 में रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति डबल निमोनिया में बदल गई। वेटिकन ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “पोप फ्रांसिस का निधन ईस्टर मंडे, 21 अप्रैल, 2025 को वेटिकन के कासा सैंटा मार्ता में उनके निवास पर हुआ।”

पोप को 14 फरवरी, 2025 को ब्रोंकाइटिस के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को जटिल बताते हुए वेटिकन ने कहा था कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कम उम्र में ही उनके फेफड़े का एक हिस्सा हटाया गया था। मार्च 2025 में उनकी स्थिति में सुधार हुआ था, और 23 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।