---Advertisement---

साउथ प्वाइंट स्कूल गोबर घुसी पटमदा में योग दिवस के मौके पर बच्चों को योग के गुर सिखाए गए, लाभ बताए गए

On: June 22, 2023 5:20 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी ,पटमदा मे योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 500 बच्चों और 20 शिक्षकों ने भाग लिया और योग किया। स्कूल ऑडिटोरियम में खेल प्रशिक्षक संतोष तिवारी जी ने सूर्य नमस्कार, कपालभाति ,अनुलोम विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, आदि योगा कराया एवं बच्चों को योगा का महत्व एवं उसकी विधि बताई।

उन्होंने कहा कि योग सबके लिए बहुत आवश्यक और लाभकारी है यदि इसका अभ्यास प्रतिदिन सुबह के समय किया जाए। यह मन और शरीर की एक संयुक्त कसरत है जो आपके मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ाता है, तनाव कम करता है और आपके शरीर और आत्मा को फिर से जीवंत करता है। स्कूल के प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह जी ने कहा कि योग बच्चों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से योगा कर व्यक्ति न सिर्फ स्वस्थ और निरोग रहता है बल्कि कई बीमारियों पर विजय भी प्राप्त कर लेता है। मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के धन लक्ष्मी रूप देखने व आशीर्वाद के लिए पहुंचे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हरदीप सिंह सैनी

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति