---Advertisement---

ATM से लेकर LPG तक.. आज से देश में बदल गए कई नियम

On: May 1, 2025 8:15 AM
---Advertisement---

New Rules: एक मई आज से कुछ ऐसे वित्तीय बदलाव होने वाले हैं जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है।

एटीएम से पैसे निकालने पर लगेगा ज्यादा शुल्क


मेट्रो शहरों में हर महीने 3 बार मुफ्त में एटीएम से लेनदेन कर सकेंगे। गैर-मेट्रो शहरों में पांच बार लेनदेन कर सकेंगे। मुफ्त सीमा के बाद बैंक हर लेनदेन पर 23 रुपये तक चार्ज लगा सकते हैं। अगर कोई ग्राहक एटीएम में अकाउंट बैलेंस चेक करता है तो उसे 7 रुपये चार्ज देना पड़ सकता है, जो पहले 6 रुपये था।

रेलवे में वेटिंग टिकट केवल सामान्य कोच में ही मान्य


रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। मतलब आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं। अगर आप यात्रा करते हुए पाए जाएंगे तो टीटी आपको सामान्य कोच में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है।

43 से घट 28 रह जाएंगे आरआरबी


देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को विलय करने का निर्णय लिया गया है। अब 43 से घटकर 28 आरआरबी रह जाएंगे। एक राज्य एक आरआरबी को एक मई से लागू करने का फैसला किया गया है।

एफडी पर घटने लगीं ब्याज दरें


रेपो रेट में आरबीआई के 0.25 फीसदी की कटौती के बाद अब बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरें घटानी शुरू कर दी हैं। ज्यादातर बैंकों ने 1 मई से ऊंची ब्याज दर वाली एफडी को बंद करने का फैसला लिया है।

मदर डेयरी के बाद अमूल दूध भी ₹2 महंगा

मदर डेयरी और वेरका ब्रांड के बाद अमूल ने भी देशभर में दूध के दाम में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज यानी गुरुवार, 01 मई से लागू हो गई है।

अमूल स्टैंडर्ड, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय मजा, अमूल ताजा और अमूल काऊ मिल्क की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹14.50 घटकर ₹1747 हो गईं। पहले ये ₹1762 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹17 घटकर ₹1851.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1868.50 थे।

मुंबई में सिलेंडर ₹1713.50 से ₹14.50 घटकर ₹1699.00 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर ₹1906.50 का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹853 और मुंबई में ₹852.50 का मिल रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!