---Advertisement---

जमशेदपुर: बिरसानगर अनियंत्रित हुई बुलेट फिसली, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

On: May 1, 2025 10:53 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र में बुलेट पर सवार दो युवक कहीं जा रहे थे इसी दौरान बुलेट अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में दोनो युवकों की मौत हो गई।घटना बीती रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बुधराम चांडिल और गोलू मुंडा जो कि बिरसानगर जो नंबर 2 बी के रहने वाले हैं। बुलेट पर सवार होकर देर रात बिरसानगर थाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिद्धो कान्हू मोड़ पर उनकी बुलेट अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद उनके दोस्तों ने उन्हें गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने गोलू मुंडा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बुधराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

बताया गया है कि बुधराम टेल्को क्षेत्र में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था, जबकि गोलू उषा मार्टिन कंपनी में काम करता था। इस हादसे से दोनों के परिवारों में मातम का माहौल है।

गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

जमशेदपुर: बारीगोड़ा और गोविंदपुर वासियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ओवर ब्रिज,रेल जीएम ने सांसद को लिखा पत्र

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां बीजेपी में हुए शामिल, ‌आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता

पलामू: बहू की हत्या के बाद जंगल में जला दिया शव, पुलिस ने बरामद किए अवशेष; ससुरालवाले फरार

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में ट्विस्ट,3 की पहचान होने के बाद पुलिस मास्टरमाइंड के बेहद करीब