---Advertisement---

बागबेड़ा: प्रेम कुंज में बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन की ठगी

On: May 2, 2025 2:49 PM
---Advertisement---

पंसस सुनील गुप्ता पहुंचे पीड़िता के घर,अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत हर हर गुड्डू स्थित प्रेमकुंज अपार्टमेंट की बुजुर्ग महिला पी० नागमणि को तीन अपराधियों ने सफाईकर्मी बनकर ठगी करके महिला का दोनों हाथ से सोने का कंगन निकालकर फरार हो गए हैं।स्थानीय लोगों के आग्रह पर घटना की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता अपने पूरे टीम के साथ पीड़िता एवं उनके परिजनों के घर पहुंचे। पीड़िता एवं उनके परिजनों ने घटना की वस्तु स्थिति से अवगत कराएं। सारी घटनाओं से अवगत होने के पश्चात पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस दुःख की घड़ी में पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय समाजसेवी पीड़िता एवं उनके परिजनों के साथ होने की बात कहे है। उन्होंने हर संभव अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन भी दिए हैं ।


पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि इसके पूर्व भी बागबेड़ा कॉलोनी चित्रगुप्त पूजा मैदान में घर के बाहर बैठी विकलांग लड़की के गले से सोने का चैन छीन कर फरार हो गए थे। बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान स्थित वैज्ञानिक के घर पर चोरी हुए सामान का आज तक पता नहीं चल सका है। आज फिर इसी तरह की घटना घटने से स्थानीय लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोग डरे-सहमे हुए हैं। श्री गुप्ता ने जिला प्रशासन से घटना का उद्भभेदन कर संलिप्त अपराधियों को बेनकाब करने की मांग किए है। उन्होंने क्षेत्र में पेट्रोलिंग गाड़ी एवं गश्ती तेज करने की बात कहे हैं ताकि अपराध पर अंकुश लग सके।

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावे समाजसेवी सुधीर दुबे, रंजन सिंह, चंदन सहित कई लोगों उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी