---Advertisement---

इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलिंपियाड परीक्षा में संत माईकल+2 स्कूल, मूरी के बच्चो का उम्दा प्रदर्शन

On: May 2, 2025 3:47 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- साइंस ओलिंपियाड फाउन्डेशन के द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलिंपियाड परीक्षा में संत माईकल+2 स्कूल मूरी के 72 बच्चो ने स्वर्ण पदक लाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया। जिसमे कक्षा प्रथम से बारहवी तक के बच्चो ने भाग लिया था। विद्यालय प्रांगण में आज सभी विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण पदक एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्कूल के निर्देशक राकेश कुमार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के परीक्षा छात्र छात्राओ के स्वर्णिम विकास में सहायक होते हैं। उन्हें खुद को बेहतर साबित करने का मौका भी मिलता है।स्कूल के प्रधानाचार्य सी. एल. प्रजापति ने कहा की इस तरह के प्रतियोगिता परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन बच्चों के कड़ी मेहनत और लगन को दिखाता है और सभी को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए। स्कूल के प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विजेताओं को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की लिए शुभकामनाएं दिए एवम् स्कूल के सभी शिक्षकों का अभूतपूर्व योगदान एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए सभी को धन्यवाद दिए और कहा कि आगे भी इस तरह के प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मनीषा सिंह, वंदना कुमारी, वि. वेंकट राव, किशोर कुमार, अजय चिक बराईक, सीमा झा, आस्था साहू, डौली कुमारी,जयंत कुमार ,राहुल कु. मिलन,अनुराग कुमार,संजुक्ता सिंह देव,प्रीति नन्दा,सुशील कुमार,एन. सि. साहू एवम् सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि