
एजेंसी: सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जेल में पाकिस्तान सेना के एक मेजर के द्वारा रेप किया गया है। इस तरह के गंभीर आरोप लगने की खबर के बीच कई सोशल मीडिया हैंडल्स और यूज़र्स का दावा है कि जेल में बंद इमरान खान का यौन शोषण किया गया है। कथित मेडिकल रिपोर्ट भी कथित रूप से वायरल हो रही है।आरोपों के मुताबिक, यह कृत्य पाकिस्तानी सेना के एक मेजर ने अंजाम दिया। ये दावे बिना किसी लाग-लपेट के वायरल हो रहे हैं, और कुछ पोस्ट्स में एक कथित मेडिकल रिपोर्ट और प्रतिष्ठित पाकिस्तानी मीडिया हाउस ‘डॉन’ की रिपोर्ट का भी हवाला दिया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और ना ही पाकिस्तानी सेना या सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है।
https://x.com/JIX5A/status/1918402350105997474?t=uww7XKxQj6exqtEHZEf3cQ&s=19





