सुदेश महतो ने रिया टैलेंट हब डांस एकेडमी का उद्घाटन किया

---Advertisement---
रिपोर्ट – तारकेश्वर महतो
सिल्ली : पुर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली के रुगड़ी टोला स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर परिसर में रिया टैलेंट हब नामक डांस एकेडमी का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस क्लास के खुलने से नन्हे-नन्हे बच्चों की प्रतिभा निखरेगी। उन्होंने संचालक को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस छोटे से शहर में ऐसी पहल कर इन्होंने अच्छा काम किया है। अपनी प्रतिभा निखारने के लिए यहां के बच्चे दूसरे जगह का रुख करते थे या फिर अपनी प्रतिभा को दबा लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वही टैलेंट हब संचालिका रिया पाठक ने कहा कि उनका सपना था कि अपना एक डांस स्कूल हो जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हों, जहां वे बच्चों को तैयार कर उन्हें डांस मास्टर बना सकें। रिया पाठक की मां सुलेखा पाठक ने सुदेश कुमार महतो समेत सभी अतिथियों एवं स्थानीय लोगों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह,जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक आजसू के केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, नगर अध्यक्ष भरत देव साय, समीर सिंह, विकाश महतो,विंध्याचल राय, विपुल राय,प्रदीप विश्वकर्मा,गुड्डू गोस्वामी, विकास महतो, नारायण लाहा,शशि सोनार, कुनाल गोस्वामी,मृनाल शेखर, प्रदीप लाहा,शान राय, शुभम पाल, मिथुन गोस्वामी,समरेश साई, नारायण लाहा, सौरभ गोस्वामी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।