---Advertisement---

केरूवाडूंगरी पंचायत के सभी गांवों में चलेगा माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदाढ़ी से मुखिया कान्हु मुर्मू ने किया अभियान का शुभारंभ

On: May 7, 2025 5:15 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित केरूवाडूंगरी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भीतरदाढ़ी से पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान की शुरुआत पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू के द्वारा किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया कान्हु मुर्मू ने बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों में माहवारी स्वच्छता व महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता काफी अहम है। सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार, जिन्हें झारखंड का पैडमैन भी कहा जाता है के द्वारा पंचायत के सभी गांवों में कार्यशाला आयोजित कर माहवारी स्वच्छता व बच्चों से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित तरुण कुमार ने बच्चों व अभिभावकों को माहवारी स्वच्छता व बच्चों की शिक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चियों व महिलाओं को प्रोजेक्ट बाला रियूजेबल पैड का भी उपहार मिला, जिसे पाकर बच्चे व महिलाएं प्रफुल्लित नजर आए।

अगले एक माह में केरूवाडूंगरी पंचायत के  केरुआ, धोडांगा, आहरघुटू, बंदुहुडांग, बड़ा तालसा, छोटा तालसा, तुरामडीह, भूरीडीह, भीतरदाड़ी, बाहरदाड़ी, हाकेगोडा, चांगिरा गांवों टोलो में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ के मौके पर प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, शिक्षक गजेन्द्र हेंब्रम, जल साहिया मंजू महतो, वार्ड सदस्य चंपा व अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदाढ़ी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के बाद पंचायत के चांगिरा गांव में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की किशोरियों व महिलाओं ने शिरकत किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप

जमशेदपुर:श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

मानगो नगर निगम चुनाव परिणाम,जैसा की चर्चा और कयास लगाए जा रहे थे!सुधा गुप्ता जीती,पहली महापौर बनी