---Advertisement---

हजारीबाग : चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर, रजरप्पा पूजा करने जा रहे थे लोग, स्कार्पियो खाई में गिरी

On: September 8, 2023 7:15 AM
---Advertisement---

हजारीबाग : चरही में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह लगभग 6.30 बजे की है। बिहार से स्कार्पियो में सवार होकर सात लोग रजरप्पा मंदिर पूजा के लिए निकले थे। चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास उनकी गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया। स्कार्पियो एक लेन से पलटती हुई दूसरी लेन पर पहुंची और नीचे खाई में जाकर गिर गयी। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे तो पाया कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को चरही पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है। घटना इतनी भयावह थी कि स्कार्पियो के गेट को काट कर मृतकों को बाहर निकाला गया। क्रेन बुलाकर खाई में गिरी कार को खींचकर निकाला गया। एनएच 33 का एक लेन लगभग आधे घंटे तक जाम रहा ꫰

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज