---Advertisement---

हैदराबाद: अस्पताल की CEO कोकीन खरीदते हुए गिरफ्तार, Whatsapp पर किया था ऑर्डर

On: May 11, 2025 11:34 AM
---Advertisement---

हैदराबाद: हैदराबाद के ओमेगा अस्पताल की सीईओ को 5 लाख रुपये की 53 ग्राम कोकीन खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीईओ नम्रता चिगुरुपति ने मुंबई के एक सप्लायर वंश धाकड़ से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और 5 लाख रुपये की कोकीन का ऑर्डर दिया। उसने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर दी। ड्रग्स को हैदराबाद में बालकृष्ण के माध्यम से पहुंचाया गया था, जो वंश के तहत काम करने वाला एक डिलीवरी एजेंट था। पुलिस ने CEO के अलावा इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि 34 साल की CEO नम्रता चिगुरुपति को गिरफ्तार किया गया है। CEO नम्रता को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मुंबई के एक सप्लायर वंश धाकड़ से कूरियर के जरिए ड्रग्स ले रही थी। पुलिस ने नम्रता के साथ ड्रग्स सप्लायर वंश धाकड़ के एक सहयोगी बालकृष्ण को भी पकड़ा है, जो नम्रता को ड्रग्स डिलीवर कर रहा था। पुलिस ने बताया कि नम्रता ने सप्लायर वंश धाकड़ से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और उसे 5 लाख रुपये की कोकीन का ऑर्डर दिया। उसने सप्लायर को ये पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वेंकन्ना ने कहा कि नम्रता चिगुरुपति नाम की एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शनर ने मुंबई में वंश नाम के ड्रग्स सप्लायर से ड्रग्स मंगवाई थी। इसके बाद बालकृष्ण नाम का एक व्यक्ति ड्रग्स के ऑर्डर को पहुंचाने के लिए आया और रायदुर्गम में नम्रता को ड्रग्स सौंप दिया। नम्रता ड्रग्स सप्लायर वंश को पहले से जानती थी। वेंकन्ना ने आगे कहा कि पुलिस ने उनका पता लगाया और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान CEO ने ड्रग्स पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च करने की बात कबूल की है।

पुलिस को उनके पास से 10,000 रुपये नकद, 53 ग्राम कोकीन और दो सेल फोन जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो