---Advertisement---

जमशेदपुर:मानगो गोलचक्कर,हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला,दो की दर्दनाक मौत

On: May 11, 2025 1:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : शहर में फिर से एक बार रफ्तार की कहर से बाइक पर सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत की खबर आ रही है। घटना मानगो गोलचक्कर पर घटी।मृतकों में तकरीबन 50 वर्षीय सोनारी पंचवटी नगर निवासी सुबेदार प्रसाद और सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी रोहित सोरेन हैं । घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार टर्निंग पॉइंट पर तेज रफ्तार हाईवा ने दोनों को कुचल दिया। दोनों को एमजीएम अस्पताल में ले जाएगा लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों डिमना में अनलोडिंग का काम करते थे और वहां से लौट रहे थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now