---Advertisement---

ग्लोबल टाइम्स और TRT का एक्स अकाउंट किया गया अनब्लॉक, पहले एक्शन की आई थी जानकारी

On: May 14, 2025 9:53 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: चीन और तुर्की के खिलाफ भारत की कार्रवाई की खबर सामने आई थी। चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स (Global Times) और तुर्की के ब्रॉडकास्टर TRT World के X अकाउंट को ब्लॉक करने की जानकारी आई थी। बताया गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें अनब्लॉक कर दिया गया।

ग्लोबल टाइम्स पर भारत के खिलाफ फर्जी खबरें चलाने का आरोप लगता रहा है‌। इससे पहले चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर भारत को तेवर दिखाया था। ग्लोबल टाइम्स चीन का मुखपत्र है, जो शी जिनपिंग के एजेंडा को आगे बढ़ाने का काम करता है। वो भारत के खिलाफ फर्जी खबरें चलाता है। इससे पहले भारत ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन को तेवर दिखाया। उसने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिशों को सिरे से खारिज कर दिया। भारत ने कहा कि इस तरह के बेतुके प्रयासों से यह निर्विवाद सच्चाई नहीं बदलेगी कि यह राज्य भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।

भारत सरकार ने तुर्की के सरकारी समाचार नेटवर्क TRT World के X अकाउंट को भी देश में ब्लॉक कर दिया था। भारत के इस कड़े कदम को दोनों देशों के बिगड़ते राजनीतिक समीकरण और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर भारत की जवाबी कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन

मानगो नगर निगम जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र खरीदने व नामांकन की भी रेस शुरू

ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा को काटकर ले गए चोर, 426 किलोग्राम था वजन

लोकसभा में जबरदस्त हंगामा, स्पीकर पर फेंके गए पेपर; 8 विपक्षी सासंद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए बास्को बेसरा आज 3 तारीख को करेंगे नामांकन