---Advertisement---

42 वर्षों के बाद निर्यापक मुनिश्री 108 समतासागर जी महाराज का पुनः श्री सम्मेद शिखरजी ,पारसनाथ में हुआ प्रातः भव्य मंगल प्रवेश।

On: May 18, 2025 3:56 PM
---Advertisement---

हजारीबाग:- संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती, निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 समतासागर जी महाराज, परम पूज्य मुनिश्री 108 पवित्रसागर जी महाराज, पूज्य ऐलकश्री 105 निश्चयसागर जी महाराज, पूज्य ऐलकश्री 105 निजानंदसागर जी महाराज, छुल्लक श्री संयमसागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखरजी की धारा पर आज दिनांक 18 मई 2025 दिन रविवार को हुआ। 42 वर्षों के बाद निर्यापक मुनिश्री 108 समतासागर जी महाराज पुनः श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन वंदना हेतु पधारे है। लगभग 1000 किलोमीटर चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ से पद विहार करते हुए राजनंदगांव, कोरबा, जशपुर, बिलासपुर, रांची रामगढ़ हजारीबाग बगोदर, डुमरी, ईसरी होते हुए शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखरजी गुणायतन में आज भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश में झारखंड के विभिन्न शहरों के एवं छत्तीसगढ़, एमपी महाराष्ट्र, के श्रावक गण उपस्थित थे। मधुबन मोड़ से भव्य प्रवेश यात्रा मधुबन की ओर प्रारंभ हुई जिसमें सैकड़ो लोग के चल रहे थे।

प्रवेश के मध्य में पूज्य मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज, पूज्य मुनिश्री अतुलसागर जी महाराज ज्येष्ठ श्रेष्ठ आर्यिका रत्न 105 गुरुमति माता जी आर्यिका रत्न 105 दृढ़मति माता जी ससंघ एवं अन्य साधु संघ ने निर्यापक मुनिश्री समतासागर जी महाराज के संघ की अगवानी की । निहारिका परिवार मंत्री राजकुमार जी अजमेरा, हजारीबाग ने पद प्रक्षालन व आरती की। मुनिश्री का प्रवेश गुणायतन परिसर में हुआ, गुणायतन की जिनालय में दर्शन करते हुए वह प्रवचन हाल में पहुंचे जहां दीप प्रज्वलन कर्ता – सिंघाई राजाराम जी जैन, नन्ही देवी जी जैन सिंघाई अजीत जी जैन – कटनी श्रीमंत सेठ अनुज जी जैन – कटनी श्रीमंत नीरज जी जैन – बम्होरी पाद प्रक्षालन कर्ता -गुणायतन परिवार शास्त्र भेंटकर्ता -ब्रह्मचारिणी बहने द्वारा । संत शिरोमणि आचार्यश्री की संगीतमय पूजन देव, शास्त्र, गुरु निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 समतासागर जी महाराज परम पूज्य मुनिश्री 108 पवित्रसागर जी महाराज, परम पूज्य मुनिश्री 108 पूज्यसागर जी महाराज,परम पूज्य मुनिश्री 108 अतुलसागर जी महाराज,आर्यिका रत्न 105 दृढ़मति माता जी,आर्यिका रत्न 105 गुरुमति जी,मंगल विहार में विशेष योगदान देने वाले श्रावकों का सम्मान हुआ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now