---Advertisement---

झारखंड :गढ़वा और हजारीबाग में आसमानी बिजली का कहर पांच की मौत आधा दर्जन घायल

On: May 20, 2025 2:24 AM
---Advertisement---

गढ़वा:झारखंड के गढ़वा व हजारीबाग जिले में आकाशीय बिजली ने कहर भर बरपाया है। सोमवार को आंधी बारिश और वज्रपात से पांच लोगों की जान चली गई है जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

गढ़वा पुलिस के मुताबिक गढ़वा जिले के मेराल में तीन व्यक्तियों की मौत होने की सूचना है, जबकि हजारीबाग के कटकमसांडी और गिद्दी में दो लोगों की मौत हुई है।

मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि जिले के कुछ गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया, “घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” गढ़वा में मृतकों की पहचान तरुण कुमार देव (18), शंभू बैठा (65) और धर्मेंद्र राम (35) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हजारीबाग में मौतें असधीर गांव और रबोध पंचायत में हुईं। मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था। पिछले सप्ताह चाईबासा में नक्सल रोधी अभियान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 46 वर्ष के एक कर्मी की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now