---Advertisement---

गारु: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख

On: May 20, 2025 11:23 AM
---Advertisement---

निरंजन प्रसाद

गारु: लातेहार जिले के गारु प्रखंड के मायापुर छोटी गांव में बीती रात एक घर में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह आग सिकेंद्र सिंह के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया।


स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखे कीमती सामान, कपड़े, अनाज व अन्य घरेलू वस्तुएं जल चुकी थीं। अनुमान के मुताबिक, आग से करीब 40 से 50 हजार रुपये की क्षति हुई है।

घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now