---Advertisement---

RTE Admission 2025: 92 विद्यालयों के लिए 672 छात्रों का चयन

On: May 21, 2025 5:52 PM
---Advertisement---

रांची: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षा में 25 प्रतिशत सीटें गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवार के छात्रों हेतु आरक्षित होती है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के दिशा निर्देशानुसार रांची जिले में इस उद्देश्य से नामांकन हेतु www.rteranchi.in के पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त करते हुए, 21.05.2025 को नामांकन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से सुनिश्चित किया गया।

कुल 120 विद्यालयों में 1217 सीटों के लिए 1057 वैध आवेदनों के लिए लॉटरी समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में श्री उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर द्वारा की गयी। लॉटरी में कुल 672 छात्रों का चयन 92 विद्यालयों के लिए किया गया। चयनित छात्रों की सूची विद्यालय के लॉगिन में नामांकन प्रक्रिया हेतु प्रेषित कर दी गई है एवं नामांकन की प्रक्रिया 10 दिनों में पूरी करनी है। लॉटरी की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से अभिभावकों, विद्यालय के प्रतिनिधियों एवं मीडिया के सम्मुख की गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री राजीव कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now