---Advertisement---

अवैध बिजली उपयोग पर चला सख्ती का डंडा, 13 लोग पकड़े गए, नामजद केस दर्ज

On: May 23, 2025 5:21 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों पर शिकंजा कसते हुए विद्युत विभाग की टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुरुवार को धुरकी और केतार प्रखंड के विभिन्न इलाकों में औचक जांच अभियान चलाया।

इस दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए धुरकी प्रखंड में 7 और केतार प्रखंड में 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अभियान में कनीय अभियंता महादेव महतो ने धुरकी प्रखंड की कमान संभाली जबकि सहायक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह स्वयं केतार प्रखंड में अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। दोनों ही स्थानों पर छापेमारी टीम ने बिना मीटर के कनेक्शन, कटिया डालकर बिजली खपत तथा बंद मीटर से छेड़छाड़ जैसे गंभीर अनियमितताओं को पकड़ा।

इस विशेष छापेमारी में महादेव प्रसाद, छुन्नू मेहता, संजीव कुमार, सद्दाम हुसैन, बदरूद्दीन अंसारी समेत कई अन्य बिजली विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

सहायक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। अवैध उपभोग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि बिजली का उपयोग वैध रूप से करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now