---Advertisement---

टांगराईन में हुआ झारखंड साइंस फिल्म क्लब का उद्घाटन ,लोगो जारी

On: September 9, 2023 4:28 PM
---Advertisement---

घोंघा और हाथी पर बनी फिल्म के जरिए पारिस्थितिकी असंतुलन के प्रति जागरूक हुए टांगराईन स्कूल के बच्चे

सिनेमा के जरिए ‘ध्वनि’ को भी समझा

जमशेदपुर:उत्क्रमित मध्य विद्यालय , टांगराईन में आज तीन फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ झारखंड साइंस फिल्म क्लब का उद्घाटन किया गया ।इस अवसर पर महिला समाजसेवी अंजलि बोस ने क्लब का लोगो जारी किया।

आरंभ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने सिनेमा को सशक्त माध्यम बताते हुए बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया ।

साइंस फार सोसायटी ,झारखंड के सचिव डी एन एस आनंद ने बताया कि टांगराईन से शुरुआत की गई है, इसे पूरे झारखंड के स्कूलों में फिल्मों के जरिए वैज्ञानिक चेतना के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। टांगराईन में तीन फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई ।आकाश राजपूत की फिल्म माय लाइफ ऐज ए स्नेल, नरेंद्र सिंह पार्धी एवं साहेब राय बेदिया की फिल्म ‘गज ढूंढ रहे हैं गलियारा’ तथा सीमा मुरलीधर निर्देशित फिल्म ‘ध्वनि’ की स्क्रीनिंग की गई । घोंघा और हाथी पर बनी दो फिल्मों के जरिए पारिस्थितिकी संतुलन के प्रति बच्चे जागरुक हुए ।

फिल्मों की स्क्रीनिंग के बाद बच्चों के साथ संवाद के जरिए मुद्दों को गहराई से समझने की कोशिश की गई।

फिल्म ध्वनि की रुचिकर प्रस्तुति को भी बच्चों ने समझा। संवाद में पर्यावरणविद् अजीत सिंह, समाजसेवी सिद्धेश्वर सरदार, उज्जवल मंडल , गौतम बोस एवं कारू फाउंडेशन के दीपक आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

उन्होंने भी बच्चों के साथ संवाद किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था झारखंड साइंस फिल्म क्लब के अभिषेक गुप्ता ,हीरा प्रसाद एवं विकास कुमार ने सक्रियता से किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग