---Advertisement---

जमशेदपुर:युवा कार्यकर्ताओं ने सीखा रिपोर्ट लेखन

On: May 23, 2025 10:06 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:युवा संस्था ‘(यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन’) एवं गर्ल्स फर्स्ट फण्ड GFF के सहयोग से सुंदर नगर में एक दिवसीय रिपोर्टिंग कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में युवा संस्था के कुल 21 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस कार्यशाला सत्र का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को रिपोर्ट लेखन, प्रोजेक्ट डोक्यूमेंटेशन और मीडिया रिपोर्टिंग के मूलभूत एवं व्यावहारिक पहलुओं की समझ देना था। कार्यशाला के प्रशिक्षक विकास श्रीवास्तव ने रिपोर्टिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रोजेक्ट या सामाजिक गतिविधि की रिपोर्ट तैयार करते समय तथ्यात्मक डेटा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक स्पष्ट, संक्षिप्त और सटीक रिपोर्ट संस्था की कार्यप्रणाली को दर्शाने का सशक्त माध्यम बनती है।
कार्यशाला के दौरान संस्था के संस्थापक अरविंद तिवारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा, “किसी भी संस्था का डॉक्यूमेंटेशन उस संस्था के कार्यों का प्रमाण होता है। यह न केवल पारदर्शिता बढ़ाता है, बल्कि भविष्य में किसी भी मंच पर संस्था की उपलब्धियों को प्रस्तुत करने में सहायक होता है।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि दस्तावेजीकरण सामाजिक कार्यों की प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कार्यशाला का समापन संस्था की परियोजना समन्वयक चांदमनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि