

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में राजनीति के गलियारों में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जनविरोधी कार्यशैली के गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को शहर के घंटाघर चौक पर झामुमो द्वारा “लापता विधायक खोजो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन के बीच पर्चे बांटे गए और विधायक के छह महीने के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 27, 2026




