---Advertisement---

रुडसेट संस्थान में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ समापन

On: May 25, 2025 2:10 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- केनरा बैंक एवं श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 31 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण गारमेंट एवम् 12 दिवसीय लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया मुख्य अतिथि श्री निधि कान्त नीरज ,डी पी एम, जे एस एल पीएस रांची, शिव कुमार रमन ,दीपक कुमार, प्रमोद कुमार,सचिन कुमार, डी.म,रांची उपस्थित हुए तथा नौ ब्लॉक के सभी बीपीएम, बिपिवो,एफटीसी,सीसी और जीआरपी भी उपस्थित हुए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन प्रखंड सोनाहातू,राहे, नामकुम,लापुंग,ओरमांझी से आए 70 प्रशिक्षणार्थीयों ने सफलता पूर्वक प्रक्षिशण प्राप्त लिया। मुख्य अतिथि निशिकान्त नीरज ने प्रमाण पत्र देते हुए यह संदेश दिया फूलो झान्हो आशीर्वाद योजना के तहत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की वैसी गरीब महिलाएं दीदी जो हडिया- शराब बेचने का जो कार्य करती है वैसी महिलाएं दीदी को रूडसेट संस्थान के माध्यम से प्रक्षिशण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही ।आप सभी लोग आत्मविश्वास से प्रशिक्षण प्राप्त किए है।यह मुझे देखने से ही लग रहा है क्योंकि आप का आत्मविश्वास कह रहा है क्योकि महिलाएं भी टेलरिंग और फास्ट फूड के क्षेत्र में आए और ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाए, क्योंकि आज के समय में काफी मांग है बाजारों में प्रशिक्षण के बाद आप अपना खुद का स्वरोजगार करे, यहां पर व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि आप अपना स्वरोजगार बेहतर तरीका से कर सकते है। रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने यह कहा कि आज के दौर में महिलाएं टेलर बहुत कम देखने को मिलता है,आप अच्छे से प्रशिक्षण लेकर अपना स्वयं का स्वरोजगार करे और आप बेहतर तरीका से कार्य करे,और आप एक सफल उद्यमी बने। मंच का संचालन मौके पर वरिष्ठ संकाय जगदीश कुमार महतो,और वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार,डीएसटी मौसमी गोराई,दशरथ कुमार महतो, महेश रुहिदास,सुनील मुंडा उपस्थिति रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now