---Advertisement---

कोरोना को देखते हुए झारखंड में सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, ‌एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर जांच का आदेश

On: May 27, 2025 7:30 AM
---Advertisement---

रांची: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को रांची सदर अस्पताल में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड के नए वेरिएंट के मद्देनजर एहतियाती उपायों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य के सभी एयरपोर्ट रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर कोविड जांच का आदेश दिया है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। सभी जिलों को अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने, ऑक्सीजन की आपूर्ति को दुरुस्त करने और स्टॉक में जरूरी दवाइयों के प्रबंध के निर्देश जारी किए गए हैं। मंत्री ने लोगों से मास्क पहनने और सावधानी बरतने की अपील की है। झारखंड में रविवार को कोविड का पहला केस सामने आया था। मरीज का इलाज एक स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है और उनकी स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now