---Advertisement---

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग ‌ला सकती है सरकार, मॉनसून सत्र में प्रस्ताव संभव

On: May 28, 2025 8:08 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने के विकल्प पर विचार कर रही है। मानसून सत्र में यह प्रस्ताव लाया जा सकता है। हालांकि सरकार अभी इस बात का इंतजार कर रही है कि जस्टिस वर्मा खुद इस्तीफा दे दें।

जस्टिस वर्मा को दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास से भारी मात्रा में जली हुई नकदी मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जांच समिति ने दोषी ठहराया था। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित तीन सदस्‍यीय इन-हाउस पैनल ने भी अपनी जांच में जस्टिस वर्मा के आवास में कैश होने की पुष्टि की है। 8 मई 2025 को तत्‍कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री को सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट भेज दी थी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व सीजेआई की सिफारिशों को आगे की कार्रवाई के लिए लोकसभा और राज्‍यसभा के अध्‍यक्ष और सभापति को भेज दिया था। तत्‍कालीन सीजेआई ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ भ्रष्‍टाचार की जांच की सिफारिश की है।

दूसरी तरफ,  जस्टिस वर्मा इस बात पर अड़े हुए हैं कि उनके आवास में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई, इसके बारे में उनको कुछ पता नहीं है। ऐसे में अब सरकार जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्‍ताव लाने की तैयारी कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

टाटानगर स्टेशन चौक पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा,मौत,ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

चाईबासा:होटलों एवं रेस्टोरेंटों में साफ-सफाई व खाद्य गुणवत्ता को लेकर भाजपाई दुवारिका शर्मा ने सौंपा ज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के नतीजे घोषित, NDA ने मारी बाजी, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग