---Advertisement---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिनों के दौरे पर आ रही हैं झारखंड, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

On: May 29, 2025 2:03 PM
---Advertisement---

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को 2 दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी। राष्ट्रपति भवन ने उनके दौरे का कार्यक्रम तय कर दिया है। इसकी आधिकारिक सूचना राज्य के मुख्य सचिव को भेज दी गयी है। राष्ट्रपति 10 जून को दोपहर तीन बजे देवघर पहुंचेंगी और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। 11 जून को राष्ट्रपति, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति एम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति असम के लिए रवाना हो जाएंगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now