---Advertisement---

JAC BOARD 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस 79.26% और कॉमर्स में 91.2% छात्र सफल

On: May 31, 2025 6:56 AM
---Advertisement---

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है.

झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने रांची स्थित JAC सभागार से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की.

इस बार साइंस में 79.26% छात्र पास हुए हैं. जबकि कॉमर्स में 91.2% छात्र परीक्षा में सफल हुए.

साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं.

इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें लाखों छात्र शामिल हुए थे.

ऐसे करें रिजल्ट चेक

सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं.
फिर ‘इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
उसके बाद अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now