झारखंड

गढ़वा: पदाधिकारियों व कर्मियों ने तंबाकू उत्पाद का निषेध करने का लिया संकल्प

गढ़वा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सभी वरीय पदाधिकारियों, कार्यालय प्रधान व कार्यालय कर्मियों के बीच शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया गया।

इस अवसर पर सभी ने यह शपथ लिया कि अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का उपयोग या सेवन नहीं करेंगे एवं अपने परिजनों, मित्रों या परिचितों को भी तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा अपने पर्यावरण को भी तम्बाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने में योगदान करेंगे। इस प्रकार सभी ने तंबाकू उत्पादों एवं निषिद्ध मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने एवं इससे बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु इसके विरुद्ध जागरूकता प्रसारित करने का शपथ लिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पाण्डेय, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।