---Advertisement---

दिवंगत अशोक बड़ाइक के परिजनों से आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एवं कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

On: June 2, 2025 1:26 AM
---Advertisement---

सिल्ली: आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव व आजसू कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिल्ली थाना क्षेत्र एवं राहे प्रखंड के बंसिया गांव निवासी दिवंगत अशोक बड़ाइक के बंसिया स्थित आवास पहुंचे और उनके पिता चौधरी बड़ाइक एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। बताते चलें कि पिछले दिनों गांव के समीप एक टर्वो वाहन के चपेट में आने से 35 वर्षीय अशोक बड़ाइक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जयपाल सिंह ने परिजनों से कहा कि इस दुख की घड़ी में वे एवं उनकी पार्टी हमेशा उनके साथ है। मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया कृष्ण लोहरा एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय संगठन सचिव को घटना की जानकारी देते हुए सरकारी मुआवजा के लिए किए जा रहे कागजी प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय संगठन सचिव ने राहे सीओ एवं सिल्ली थाना प्रभारी से भी फोन पर बात कर मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि के अलावे अन्य सरकारी लाभ के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। इस मौके पर पुर्व उप प्रमुख कीरीटी महतो,बबलू, रंजीत साहु, मनोज महतो,सुजित साहु, अनंत सिंह मुंडा, भुपेश कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न