---Advertisement---

अंतरिक्ष से हर 44 मिनट में पृथ्वी को ओर रेडियो और एक्स-रे सिग्नल भेज रहा अनोखा ऑब्जेक्ट, वैज्ञानिक भी हैरान; क्या है इसके पीछे का रहस्य?

On: June 2, 2025 5:20 PM
---Advertisement---

Mysterious Signal from Deep Space: वर्तमान समय में खगोल वैज्ञानिक अंतरिक्ष से जुड़े हुए रहस्यों को सुलझाने में लगे हुए हैं। ऐसे में अंतरिक्ष से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस खबर ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खगोलविदों ने अंतरिक्ष की गहराइयों से एक अजीबोगरीब वस्तु खोज निकाली है, जिसका नाम है ASKAP J1832-0911। ये कोई साधारण तारा या पल्सर (Pulsar) नहीं है, बल्कि हर 44 मिनट में पृथ्वी की ओर लगभग दो मिनट तक रेडियो और एक्स-रे सिग्नल भेजती है। ऐसा अब तक नहीं देखा गया था। ऑस्ट्रेलियन स्क्वायर किलोमीटर ऐरे पाथफाइंडर (ASKAP) और नासा के चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी ने इसे पकड़ लिया।

क्या है इसके पीछे का रहस्य?

वैज्ञानिक इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश में हैं। कुछ मानते हैं कि यह एक मैग्नेटर हो सकता है, यानी एक मृत तारे का अत्यधिक चुंबकीय अवशेष। तो कुछ का अनुमान है कि यह कोई बाइनरी सिस्टम हो सकता है जिसमें एक सफेद बौना तारा शामिल है। लेकिन इन दोनों ही विचारों से इस रहस्यमयी सिग्नल पैटर्न को पूरी तरह समझाया नहीं जा सका है। यह सिग्नल इतना नियमित और मजबूत है कि इससे पता चलता है कि इसमें कुछ ऐसा भौतिक तंत्र काम कर रहा है जिसे अभी तक विज्ञान ने ठीक से नहीं पहचाना है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर