---Advertisement---

चिन्नास्वामी भगदड़ पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

On: June 4, 2025 4:11 PM
---Advertisement---

रांची: बुधवार (4 जून 2025) को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान एक भयानक भगदड़ मच गई। इस घटना में अब तक 11 लोगों की जान चली गई और 33 घायल हो गए।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख जताया है। सीएम ने एक पोस्ट में कहा, “बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब स्टेडियम में आरसीबी टीम के सम्मान समारोह की शुरुआत होने वाली थी, तब एक साथ बड़ी संख्या में लोग अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि स्टेडियम के अंदर जाने वाले गेट पर पास देखकर लोगों को जाने दिया जा रहा था, इसी दौरान वहां धीरे-धीरे काफी भीड़ जमा हो गई और धक्का मुक्की होने लगी। उनके मुताबिक, पहले तीन युवती गिरी लेकिन उसे किसी ने भी बचाने की कोशिश नहीं कि इसके बाद वहां भगदड़ और अफरातफरी मच गई। स्टेडियम के अंदर जश्न मनाया जा रहा था और बाहर एक-एक कर लोग दम तोड़ रहे थे। सड़क पर भारी भीड़ भगदड़ की शिकार हो रही थी, बावजूद इसके सरकारी अमला जरूरी कदम उठाने में नाकाम रहा। हालांकि, पुलिस ने शुरुआती दौर में भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु भगदड़ पीड़ितों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार घायलों को मुफ्त इलाज भी मुहैया कराएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा, “विजय समारोह के दौरान एक बड़ी त्रासदी घटी। यह घटना चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई। सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। सरकार घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी।” भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए। यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी। सरकार इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है।” कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह