---Advertisement---

सिल्ली के सुंड़ील में मुरी रेल टेका की तैयारी को लेकर जनसंपर्क

On: September 11, 2023 3:12 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले मुरी में रेल टेका आंदोलन की तैयारी को लेकर जनसंपर्क अभियान जोरो पर किया जा रहा है।इसके तहत सिल्ली प्रखंड के सुंडील में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम कुड़मी अपने संवैधानिक अधिकार से 73 साल से वंचित हैं। 20 सितंबर से मुरी रेल टेका में शामिल होने की आह्वान करते हुए कहा कि अपने बाल-बच्चों के भविष्य के लिए आंदोलन जरूरी है, इसलिए आप सभी दादा, भाई बहन से अनुरोध है कि इस आंदोलन में अधिक से अधिक शामिल होकर सफल बनाएं। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष सखीचंद महतो, केंद्रीय प्रवक्ता क्षेत्रमोहन महतो, रेल टेका प्रभारी शशिरंजन महतो, संयोजक रघुनाथ महतो, नंदलाल महतो, झारखंड आंदोलनकारी रंजीत महतो, मिडिया प्रभारी जितेंद्र महतो , अधिवक्ता जितेंद्र महतो, घनश्याम महतो, तैयारी कमेटी के शिबू महतो, खुदीराम महतो सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत