July 26, 2026

बेंगलुरु भगदड़ मामले में आरसीबी समेत 3 के खिलाफ FIR, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 11 लोगों की हुई थी मौत

image_editor_output_image302714872-1749130160266.jpg

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को हुई भगदड़ मामले में IPL टीम रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ केस दर्ज किया है। कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर, इवेंट कंपनी DNA नेटवर्क्स और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

वहीं एक अधिवक्ता नटराजा शर्मा ने इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, KSCA के अधिकारियों और RCB खिलाड़ियों के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सभी ने कार्यक्रम के आयोजन और भीड़ प्रबंधन में गंभीर लापरवाही बरती, जिससे यह घटना घटी।

दरअसल, 4 मई को RCB ने पहली बार IPL खिताब जीतने पर बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन किया था। पहले राज्य सरकार ने विधानसभा परिसर में सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया। इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम में हुआ। इससे पहले ही स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 घायल हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed