---Advertisement---

पतंजलि सोशल मीडिया टीम ने  विश्व पर्यावरण दिवस  पर टेल्को कॉलोनी में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया

On: June 5, 2025 3:01 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पतंजलि सोशल मीडिया पूर्वी सिंहभूम टीम द्वारा टेल्को कॉलोनी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसके तहत “तुलसी बेल वाटिका” का विस्तार किया गया। इस उपलक्ष्य में सैकड़ो की संख्या में औषधीय पौधे लगाए गए जिसमें तीन प्रकार की तुलसी, दो प्रकार के सदाबहार, पत्थरचट्टा, नागदोन,अपराजिता, बेल, पपीता आदि प्रमुख थे।

इस अवसर पर पतंजलि सोशल मीडिया के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि ज्ञात ग्रहों में पृथ्वी ही एकमात्र ग्रह है जहां सभी प्राणियों का निवास स्थान है। पृथ्वी पर ही जीवन संभव है। वसुधा है तभी “वसुधैव कुटुंबकम्” भी है। अतः हम सभी को इस धरती मां को हरा-भरा बनाए रखने में यथासंभव सहयोग करना चाहिए।

पतंजलि जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा ने विविध औषधीय पौधों के गुणधर्म और उसकी उपयोगिता को विस्तार से बताया। वरिष्ठ योग शिक्षक शिवप्रसाद सिंह ने बताया कि कैसे बहुत ही कम लागत में पौधशाला बनाकर सैकड़ो की संख्या में पौधे तैयार कर बरसात के मौसम में वृहद पौध रोपण किया जा सकता है।

वरिष्ठ योग शिक्षक उमापति लाल दास ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

मौके पर पतंजलि सोशल मीडिया के सह जिला प्रभारी सुजीत कुमार शर्मा, अनिल कुमार सिन्हा, अतुल चंद्र गोराई, पतंजलि युवा भारत के महामंत्री दीपक सिंह, संजय दुबे बबीता शर्मा, कमला वस्ताकोटि, नीलम, विसर्जन शर्मा, राजेश कुमार लाल, राम पलक चौधरी, शारदा देवी, अंजू, नीलिमा, रेणु ठाकुर, बबीता मिश्रा, नीरज देवी एवं शीतल देवी उपस्थित थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी