---Advertisement---

गढ़वा: विधायक प्रतिनिधि ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन

On: June 7, 2025 12:27 PM
---Advertisement---

गढ़वा: शनिवार को सदर प्रखंड के कितासोती गांव में समारोह आयोजित कर साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने नारियल फोड़कर पथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

उक्त सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बनेगा, जो परिहारा पंचायत अंतर्गत कितासोती गांव में गेटारी टांड़ तेनवर खेल मैदान तक वाया कितासोती बाजार चौक तक बनेगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड, पंचायत और गांव में ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। उसी कड़ी में यह सड़क निर्माण का कार्य भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान सिर्फ ठेकेदारी करने के ख्याल से बने हुए सड़क का मरम्मत कराकर राशि की निकासी किया गया है।

विधायक सत्येंद्रनाथ ने उक्त परंपरा को समाप्त कर जनहित और ग्रामीणों के जनसरोकार से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में विकास का झूठा ढिंढोरा पीटा गया था। कई ऐसे बेहतर सड़क थी, जिसका मरम्मत के नाम पर करोड़ो रुपए की अवैध निकासी हुई है। उन्होंने कहा कि विधायक ने चुनाव के दौरान किए गए अपने सभी वायदे को पूरा करने में लगे हुए है। अब क्षेत्र के लोग बिना किसी डर और भय के खुद को आजाद महसूस कर रहे हैं। पहले लोगों पर दबाव का राजनीति किया जाता था। विधायक ने जनता के सहयोग से क्षेत्र के लोगों को मानसिक रूप से आजादी दिलाने का काम किए हैं।

मौके पर देवब्रत सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश्वर बैठा, श्रम नियोजन विभाग के विधायक प्रतिनिधि अरविंद पटवा, खाद्य आपूर्ति विभाग के विधायक प्रतिनिधि पंकज पासवान, गोपाल सिंह, नवीन यादव, इलायची ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, प्रदीप प्रजापति, लल्लू चौधरी, बाबूलाल सिंह, गिरिवर सिंह, मूंगा सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, गोवावल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास तिवारी, युवा नेता अंकित तिवारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now