खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर: बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर : किसी बड़े कांड को अंजाम देने के फिराक में लगे 7 अपराधियों को सिदगोड़ा पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर उनकी योजना को विफल कर दिया।आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक मैंगजीन, एक गुप्ती, एक साबल, दो चापड़ा, दो डिफेंस स्प्रे और दो मोबाइल सेट बरामद किया गया है।

इस संदर्भ में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि नीलडीह-दलमा रोड के हाई टेंशन बिजली टावर के पास कुछ बदमाश झाड़ियों में छिपकर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में इकट्ठा हुए हैं. इसके बाद वहां पर छापेमारी की गई थी.गोलमुरी नामदा बस्ती का हरपाल सिंह उर्फ गबरू, टूइलाडुंगरी का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, सिदगोड़ा न्यू बारीडीह कालु बगान का मनप्रीत सिंह, गोलमुरी नामदा बस्ती का माइकल मोर्बिन डॉस उर्फ पीयूष सिंह और टूइलाडुंगरी लाइन नंबर 6 का राहुल रजक को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार पांच बदमाशों में से 4 कुख्यात पेशेवर अपराधी हैं। सिदगोड़ा के एक घर में लूटपाट करने, स्पलेंडर, स्कूटी चोरी, सिदगोड़ा में महिला से कंगन छिनतई करने, टेल्को में चेन छिनतई करने का भी आरोपी रहा है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।