सिल्ली: पुर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो मंगलवार को सिल्ली प्रखंड क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें पुर्वाह्न 10:30 बजे प्रखंड परिसर में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन, पुर्वाह्न 11 बजे सिंगपुर में पीसीसी पथ निर्माण, 11:30 बजे कुसुम टीकरा में स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं दिन 12 बजे बिसरिया पंचायत भवन परिसर में एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना (हर घर नल योजना) का शिलान्यास शामिल है। विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।
विधायक करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास आज











